लब भी खामोश हैं और आँख में पानी भी नहीं
पर इक तूफ़ान मुहैया है मेरे सीने में
हौसला अब तलक टूटा नहीं मगर फिर भी
कोई मकसद नज़र आता नहीं है जीने में
कुछ भी हो सकता है गर हद से गुज़र जाये जुनूँ
ज़हर अमृत से भी मीठा लगेगा पीने में
फूल मुरझा गये , फस्ले बहार ख़त्म हुई
खो गये रंग सब पतझर के इस महीने में
अब तो तिनके का सहारा ही ढूँढना होगा
कितने सूराख हैं देखो मेरे सफ़ीने में
A Sad Ghazal
Lips are sealed and eyes not moist
But, a storm is brewing in my core
Till now I haven’t lost my nerve, still
Can’t find purpose in living any more
Anything is possible if obsession crosses limit
Venom, too, would taste better than the nectar
Flowers have wilted, Spring has departed
Faded all colours in this season gone sore
Might clutch to a straw for dear life
So many perforations my boat has bore
~Sudha Dixit
Bangalore, India