मेरा देश है महान,
महान है इसकी गाथा |
क्या मैं करूँ बयान,
इसकी गौरव पूर्ण इतिहास का |
इस धरती पर भगवान राम ने जन्म लिया,
जो मर्यादापुरुषोत्तम कहलाये |
श्री कृष्णा और महावीर आये,
और अनेको संत और महात्मा |
स्वामी विवेकानंद और दयानन्द जैसे,
महान विद्वानों ने भारत का नाम रोशन किया |
जो शून्य के बिना गणित की कोई गणना नहीं,
उस शून्य का आविष्कार भी इस देश मैं हुआ है |
महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी महाराज की गाथा,
सदियों तक सुनाई जाएगी|
युगों युगों तक आने वाली पीढ़ी को,
प्रेरणा देती रहेंगी |
मेरा देश है महान,
महान है इसकी गाथा |
क्या मैं करूँ बयान,
इसकी गौरव पूर्ण इतिहास का |
~ Sidharth Mishra
Sambalpur, India