Poetry

खुशियों की चाभी

अगर खुद के लिए आवाज उठाओ तो आप स्वार्थी बन जाते हो

अगर दुनियां के शोर में आपकी पहचान गुम होने लगती है तो आप खुद से दगाबाजी करते हो.

खुद के लिए सोचो तो टीस सी उठती है

मन में रह रह कर

कहीं मेरे कारण तो बिखर नहीं गया सब.

जो औरों के बारे में सोच कर खुद की परवाह करना

छोड़ दो तो खुद की नजर से नजर कैसे मिला पाओगे अब.

खुशियों की चाभी अपने आपके हाथ में है चाहे दूसरों के आगे अपना वजूद मिटा डालो या अपना वजूद निखारो बेपरवाह होकर.

किसी और ने सोचा था क्या तुम्हारे बारे में जो

घुली जा रही है उम्र सोच सोच कर जिए जाने में.

 

                                                      ~ Dr. Shivangi Srivastava

                                                       Motihari, India

Comments are closed.